होटल में बैठकर झुग्गी के बच्चों ने देखा सपनों का संसार
झुंझुनूं में ‘रोटी डे’ पर 75 बच्चों को कराया शाही भोजन, कॉपी-पेंसिल व चप्पल भी बांटी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : शहर में शुक्रवार को एक भावनात्मक और प्रेरणादायी पहल देखने को मिली, जब झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले 75 बच्चों को होटल में बैठाकर सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया। स्टेशन रोड स्थित ग्रीन थार होटल में ‘रोटी डे’ का आयोजन कर जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाई गई।
यह आयोजन भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वावधान में किया गया। जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि अक्सर ये बच्चे होटल के बाहर खड़े होकर अंदर झांकते रहते हैं। उनके मन में यह जिज्ञासा होती है कि होटल के अंदर कैसा माहौल होता है और लोग कैसे बैठकर भोजन करते हैं। इसी सपने को साकार करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया, ताकि बच्चों के मन में आत्मविश्वास और सम्मान की भावना जागृत हो।
वेलेंटाइन ट्रेंड से अलग सामाजिक सरोकार
कमलेश काला व सुनील सिरस्वा ने बताया कि फरवरी माह में जहां युवा वर्ग वेलेंटाइन डे जैसे आयोजनों में व्यस्त रहता है, वहीं झुंझुनूं के युवाओं ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए ‘रोटी डे’ मनाकर एक अलग संदेश दिया।
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतवीर बरवड़ ने कहा कि शिक्षा ही वह साधन है, जिससे व्यक्ति अपने सपनों को साकार कर सकता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करना और उन्हें यह एहसास दिलाना था कि वे भी आगे बढ़कर सम्मानजनक जीवन जी सकते हैं।
शिक्षा सामग्री भी वितरित
कार्यक्रम में बच्चों को स्वादिष्ट भोजन के साथ कॉपी, पेंसिल और चप्पल भी वितरित की गईं। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के असिस्टेंट मैनेजर विकास काला ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। आयोजन के दौरान बच्चों ने राजस्थानी गीतों पर नृत्य कर अपनी खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में अजय वर्मा सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे। इस पहल को शहरवासियों ने सराहा और इसे सामाजिक संवेदनशीलता की मिसाल बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033581


