पुलवामा शहादत दिवस पर भीम आर्मी ने दी श्रद्धांजलि
झुंझुनूं के शहीद स्मारक पर दीप प्रज्वलित कर दो मिनट का मौन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की बरसी पर पूरे देश के साथ झुंझुनूं में भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शहीद स्मारक पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से श्रद्धा-सुमन अर्पित कर दीप प्रज्वलित किए गए तथा दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों को नमन किया गया।
जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने कहा कि पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को देश आज भी श्रद्धा और सम्मान के साथ याद करता है। यह घटना देश को झकझोर देने वाली थी। उन्होंने कहा कि शहीदों को स्मरण करना हर देशवासी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि झुंझुनूं वीरों की भूमि रही है और देश की सरहद पर जब भी कोई चुनौती आती है, यह जिला अपने शौर्य और बलिदान से देश का मान बढ़ाता है।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने ‘शहीद अमर रहें’ के नारों के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विकास आल्हा, अजय वर्मा, कमलेश काला, रवि, सुनील सीरस्वा, राजेश गोठवाल, दिनेश, आदित्य, आश्चर्य कुमार बाजला, शोरभ, प्रीतम सहित अनेक युवा उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033581


