नवलगढ़ की 35 बेटियों को मिला सावित्रीबाई फुले अवार्ड
बालिका शिक्षा प्रोत्साहन के लिए संजीवनी परिषद की पहल, 1100 रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित
नवलगढ़ : बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संजीवनी सामाजिक कल्याण परिषद, नवलगढ़ द्वारा छावछरिया धर्मशाला में स्व. पतासी देवी एवं स्व. धन्नाराम सबलानिया की पुण्य स्मृति में सावित्रीबाई फुले अवार्ड समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की 35 होनहार बालिकाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. दयाशंकर जांगिड़ ने की, जबकि मुख्य अतिथि मनोहर सिंह जाखल रहे। मुख्य वक्ता के रूप में एस.एन. बी.एड कॉलेज की प्राचार्या संतोष पिलानिया ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने Savitribai Phule के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। समारोह में चयनित बालिकाओं को 1100 रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र, कंठा एवं उपहार देकर अभिनंदन किया गया।
महिला शिक्षा पर जोर
मुख्य वक्ता संतोष पिलानिया सहित प्रो. मोतीचंद मालू, सीबीईओ आत्माराम भंवरलाल जांगिड़, पूजा पंवार, अनिता चाहर एवं कैलाश चोटिया ने महिला शिक्षा के महत्व और सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला।
विशिष्ट अतिथि के रूप में स्काउट के जिला प्रधान गंगाधर सिंह सुण्डा, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी दीपचंद पंवार, सेवानिवृत्त इंजीनियर मक्खनलाल सैनी, स्काउट प्रधान ओमप्रकाश सैन, अर्जुनसिंह सांखणिया, मंगतूराम खत्री, मुरली मनोहर चोबदार, एसीबीईओ महेंद्र कुमार सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ सांखू ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों को पौधे भेंट किए। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. दयाशंकर जांगिड़ ने कहा कि बालिका शिक्षा सामाजिक विकास की आधारशिला है। मुख्य अतिथि ने सबलानिया परिवार की पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के अन्य लोगों को भी ऐसे प्रेरक आयोजन करने चाहिए।
कार्यक्रम में सबलानिया परिवार के सदस्य एवं नवलगढ़ की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्य, गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी व उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में रामावतार सबलानिया ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संजीवनी के सचिव डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033632


