[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ा गोडजी की अरावलीनुमा पहाड़ी पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवरात्रि पर उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ा गोडजी की अरावलीनुमा पहाड़ी पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवरात्रि पर उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब

महाशिवरात्रि पर भव्य शिव महोत्सव की तैयारियां शुरू

गुढ़ागौड़जी : कस्बे की अरावलीनुमा पहाड़ी पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर भव्य शिव महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। मंदिर परिसर की साफ-सफाई, आकर्षक सजावट और विशेष रोशनी की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, प्रसाद वितरण एवं अन्य आवश्यक इंतजाम भी किए जा रहे हैं।

मंदिर के महंत संत भोलादास महाराज ने बताया कि शिव महोत्सव के दौरान भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार, रुद्राभिषेक, महाआरती एवं भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। शिवरात्रि के पावन अवसर पर सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है। शिव भक्तों में आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिव महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles