[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महेंद्र सिंह चारावास बने आजाद समाज पार्टी के झुंझुनूं जिला अध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महेंद्र सिंह चारावास बने आजाद समाज पार्टी के झुंझुनूं जिला अध्यक्ष

चंद्रशेखर आजाद व प्रदेश नेतृत्व की सहमति से नियुक्ति, कार्यकारिणी गठन की तैयारी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर

झुंझुनूं : आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता महेंद्र सिंह चारावास को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति Chandrashekhar Azad (राष्ट्रीय अध्यक्ष), विनय रतन सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष) एवं प्रदेश अध्यक्ष अनिल धेनवाल की सहमति से की गई।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह चारावास ने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी को मजबूत बनाकर बहुजन, शोषित व पीड़ित समाज की आवाज बुलंद की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पार्टी को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी और बूथ स्तर तक संगठित किया जाएगा तथा आगामी पंचायत चुनावों में मजबूती से भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही संविधान के दायरे में रहकर बहुजन समाज के अधिकारों की रक्षा की जाएगी। महेंद्र सिंह चारावास पूर्व में झुंझुनूं विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और बसपा में जिला प्रभारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति के बाद भीम आर्मी पदाधिकारियों व समर्थकों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष अंसार मुज्तर, प्रदीप चंदेल, शकील फौजी, डॉ. जगदीश बरवड़, रामानंद आर्य सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिले में शीघ्र ही पार्टी की नई कार्यकारिणी का गठन किए जाने की घोषणा भी की गई।

Related Articles