सुभाष भांबू चिड़ावा कांग्रेस ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त:नियुक्ति पर आयोजित किया अभिनंदन समारोह, विधायक सहित कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद
सुभाष भांबू चिड़ावा कांग्रेस ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त:नियुक्ति पर आयोजित किया अभिनंदन समारोह, विधायक सहित कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद
चिड़ावा : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) विभाग के निर्देश पर झुंझुनू जिला कांग्रेस कमेटी ने सुभाष भांबू अलीपुर को चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के उपलक्ष्य में झुंझुनूं-दिल्ली हाईवे पर काटली नदी पुलिया के पास एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता पिलानी विधायक पितराम काला ने की।
यह नियुक्ति राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) विभाग के चेयरमैन हर सहाय यादव के निर्देशों के अनुसार की गई है। समारोह में विधायक पितराम काला ने कहा कि पार्टी ने भांबू पर विश्वास जताते हुए यह जिम्मेदारी दी है। नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष भांबू ने इस अवसर पर कहा कि वे पार्टी के विश्वास पर खरे उतरेंगे। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने और उसकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया।
इस अभिनंदन समारोह में ओबीसी जिला अध्यक्ष संतोष सैनी, महावीर जोया, अनिल कटेवा, संजय सैनी, सचिव रामजीलाल सैनी, राजू मिस्त्री, रामस्वरूप हलवाई, जवाहरलाल शर्मा, रणधीर कड़वासरा, सत्येंद्र डूडी, बिहारी लाल शर्मा, सुनील सांखला, सुभाष सांखला, चंचल भांबू, कुलदीप भांबू, गौरव सैनी, मुकेश कटेवा, महेंद्र लांबा, योगेंद्र लांबा, संत कुमार भांबू, ओमप्रकाश सैनी सहित आशा सैनी, उपेश सैनी, राजू सांखला, संदीप पूनियां और त्रिलोक सैनी जैसे अनेक ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033525


