[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाल सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बाल सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

बाल सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

खेतड़ी नगर : मानव सेवा ट्रस्ट राजस्थान द्वारा प्रदेशभर में विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से बाल सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में ट्रस्ट की प्रशिक्षु माहीका बेनीवाल द्वारा खेतड़ी नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय एवं सेंट्रल अकादमी में जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऑनलाइन सुरक्षा, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, सहमति (कंसेंट) तथा किसी भी असुरक्षित परिस्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों के प्रति जागरूक करना रहा।

सत्र के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सतर्क रहना क्यों जरूरी है, अपनी व्यक्तिगत जानकारी को कैसे सुरक्षित रखा जाए और किसी भी असहज या संदिग्ध स्थिति में अपने माता-पिता, शिक्षक अथवा अन्य विश्वसनीय वयस्कों से संवाद करना क्यों आवश्यक है।

केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य किरोड़ी लाल मीणा एवं सेंट्रल अकादमी की प्राचार्या अमिता वत्स के सहयोग से यह जागरूकता सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अभियान संयोजक कौशल सत्यार्थी ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता सत्र बच्चों में सुरक्षा के प्रति समझ, आत्मविश्वास एवं जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles