राज० अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया
राज० अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
राजगढ़ : राज्य में अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकारी कार्मिकों को प्रशासनिक स्थानान्तरण के नाम पर दूरस्थ स्थानों पर स्थानान्तरित पदस्थापित कर अनावश्यक प्रताड़ित किये जाने के संबंध में न्याय हेतु ज्ञापन। दिया गया। विगत दिनों से राज्य में जारी स्थानान्तरण सूचियों के अवलोकन से एवं पूरे प्रदेश से प्रभावित अधिकारी कार्मिकों से प्राप्त संदेश से प्रतीत हो रहा हैं कि उक्त स्थानान्तरण सूचियों में विशेषकर अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकारी/कार्मिकों को प्रशासनिक स्थानान्तरण के नाम पर बिना किसी कारण के दूरस्थ स्थानों पर भेजकर प्रताड़ित किया जा रहा हैं।
प्रशासनिक तौर किये गये स्थानान्तरणों में कई विधवा, परित्यकता, पति-पत्नी राज्य सेवा में, राज्य स्तरीय पुरस्कृत एंव विकलांग अल्पसंख्यक वर्ग के कर्मचारियों के भी स्थानान्तरण कर दिये गये हैं। इस प्रकार राज्य में अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकारी/कार्मिकों के दूरस्थ स्थानों पर बिना किसी कारण/शिकायत के बड़े स्तर पर प्रशासनिक आधार पर किये गये स्थानान्तरणों से अल्पसंख्यक वर्ग के कार्मिक आहत हैं।
अतः आपसे संगठन अनुरोध करता हैं कि जारी स्थानान्तरण सूचियों में अंकित अधिकारी/कार्मिकों से स्थानान्तरण के संबंध में परिवेदना प्राप्त होने पर उन पर पुनर्विचार करते हुए ऐसे स्थानान्तरण निरस्त /संशोधन करवाने की कृपा करें। साथ ही भविष्य में स्थानान्तरण/पदोन्नतियों के पदस्थापन में अल्पसंख्यक वर्ग अधिकारी/कर्मचारियों के साथ राजधर्म निभाने की हम आपसे पूर्ण अपेक्षा रखते हैं। संगठन सदैव आपका आभारी रहेगा। ज्ञापन देने वालों में सेवानिवृत्ति एएओ इसाक बेग, लतीफ खान खींची, हाशिम खान, सगीर खान, मुस्तफा, इरशाद, जमील हुसैन, सफी मोहम्मद आदि शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033044


