फतेहपुर में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग:लाखों की नकदी, फ्रिज और अन्य सामान जलकर राख, लाखों का नुकसान हुआ
फतेहपुर में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग:लाखों की नकदी, फ्रिज और अन्य सामान जलकर राख, लाखों का नुकसान हुआ
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
फतेहपुर : फतेहपुर कस्बे के धानुका मंदिर के पास स्थित जयप्रकाश गोस्वामी के मकान में बीती रात अज्ञात कारणों से कमरे में आग लग गई। आग की चपेट में आकर कमरे में रखा लाखों रुपये मूल्य का घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
आग की लपटें दूर से दिखीं
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। घटना के समय परिवार के सदस्य किसी शादी समारोह में गए हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि आग विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

दमकल और मोहल्लेवासियों ने पाया काबू
आग लगने की सूचना मिलते ही मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे और नगर परिषद उपसभापति प्रतिनिधि अजय रिणवा को सूचना दी गई। इसके बाद नगर परिषद की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।
फ्रीज, कपड़े, नकदी व जेवरात जले
आग में कमरे में रखा फ्रीज, कपड़े, नकदी और जेवरात सहित अन्य कीमती सामान जल गया। आग की तीव्रता के कारण कमरे की छत की पट्टियां भी तड़क गईं, जिससे मकान को संरचनात्मक नुकसान पहुंचा है।
भारी नुकसान की आशंका
मोहल्लेवासियों ने बताया कि आग से परिवार को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग द्वारा घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।
जयप्रकाश गोस्वामी पिछले कई सालों से कस्बे के लक्ष्मीनाथ मंदिर में मुनीम के तौर पर सेवा दे रहे हैं। इस आगजनी से उन्हें लाखों रुपए का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033174


