[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मऊ के सरकारी स्कूल की छात्राओं को मिले बैग:वाइस प्रिंसिपल ने बेटी के पहले जन्मदिन पर 177 बच्चियों को पहुंचाया लाभ, शिक्षा के प्रति किया जागरूक

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

मऊ के सरकारी स्कूल की छात्राओं को मिले बैग:वाइस प्रिंसिपल ने बेटी के पहले जन्मदिन पर 177 बच्चियों को पहुंचाया लाभ, शिक्षा के प्रति किया जागरूक

मऊ के सरकारी स्कूल की छात्राओं को मिले बैग:वाइस प्रिंसिपल ने बेटी के पहले जन्मदिन पर 177 बच्चियों को पहुंचाया लाभ, शिक्षा के प्रति किया जागरूक

श्रीमाधोपुर : मऊ के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 177 छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किए गए। यह कार्यक्रम भामाशाह सहयोग के तहत आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय की उपप्राचार्य मीना शर्मा और उनके पति अरविंद कुमार शर्मा ने योगदान दिया।

बेटी के जन्मदिन पर बांटे बैग

विद्यालय के प्रधानाचार्य शिम्भू पुरुषोतम ने बताया- मीना शर्मा और अरविंद कुमार शर्मा ने अपनी बेटी विदिप्ता के पहले जन्मदिन के मौके पर यह पहल की। इस योगदान से 177 छात्राओं को लाभ मिला।

बैग वितरण कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। इस मौके पर शंकरलाल यादव, रामलाल कुमावत, कमलेश कुमार, सुभाषचंद्र मीणा, सोहनलाल, सुनीता कुमारी, सुल्तान सिंह, गायत्री कोकिला शर्मा, सुशीला राठौड़, संगीता चौधरी, ममता यादव, मंजू यादव, विकास कुमार सैनी, कृष्ण कुमार सैनी, हंसराज वर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles