[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यश राहड ने स्पेशल ओलंपिक में जीता सिल्वर:राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्टैंडिंग लॉन्ग जंप में लिया था भाग; गांव में हुआ स्वागत

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

यश राहड ने स्पेशल ओलंपिक में जीता सिल्वर:राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्टैंडिंग लॉन्ग जंप में लिया था भाग; गांव में हुआ स्वागत

यश राहड ने स्पेशल ओलंपिक में जीता सिल्वर:राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्टैंडिंग लॉन्ग जंप में लिया था भाग; गांव में हुआ स्वागत

सादुलपुर : सादुलपुर के ग्राम लम्बोर बड़ी निवासी यश राहड ने रोहतक, हरियाणा में आयोजित स्पेशल ओलंपिक भारत – राष्ट्रीय चैंपियनशिप एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने स्टैंडिंग लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के बाद शुक्रवार शाम करीब 8 बजे ग्राम लम्बोर बड़ी में यश राहड के सम्मान में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इसमें भाग लिया और यश का फूल-मालाओं तथा साफा पहनाकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर यश राहड के कोच इकबाल और जसवंत, विधायक मनोज न्यांगली तथा कॉमरेड अजीत सिंह पूनिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने यश को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि यश राहड की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनकी मेहनत और लगन आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। समस्त ग्रामवासियों ने यश राहड की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles