[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में विकास उत्सव शुरू, फाउंटेन का लोकार्पण:राजेंद्र राठौड़ बोले- सरदारशहर ने विकास में नई पहचान बनाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में विकास उत्सव शुरू, फाउंटेन का लोकार्पण:राजेंद्र राठौड़ बोले- सरदारशहर ने विकास में नई पहचान बनाई

सरदारशहर में विकास उत्सव शुरू, फाउंटेन का लोकार्पण:राजेंद्र राठौड़ बोले- सरदारशहर ने विकास में नई पहचान बनाई

सरदारशहर : सरदारशहर नगर परिषद ने सभापति राजकरण चौधरी के कार्यकाल की समाप्ति पर विकास उत्सव का आयोजन किया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। जिनमें अंगारों पर अग्नि नृत्य ने लोगों को आकर्षित किया। साथ ही शहर के विभिन्न हिस्सों में हुए विकास कार्यों का लोकार्पण और शुभारंभ किया गया। गांधी चौक पर शहीद भगतसिंह फाउंटेन का भी अनावरण हुआ।

ये कार्यक्रम नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि थे, जबकि चूरू विधायक हरलाल सारण, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, पैरा ओलंपिक पदक विजेता देवेंद्र झाझड़िया, आयुक्त मघराज डूडी, भाजपा जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन सिंह राजपुरोहित, पूर्व प्रधान सत्यनारायण सारण और पूर्व पालिका उपाध्यक्ष मुरलीधर सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इन सभी जनप्रतिनिधियों और पार्षदों ने फीता काटकर विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

अंगारों पर डांस

उत्सव के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। अंगारों पर अग्नि नृत्य ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया, वहीं हरियाणा की कलाकार रोनी रमन ने देशभक्ति भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अतिथियों का नागरिक अभिनंदन किया गया और सभापति राजकरण चौधरी को विभिन्न संगठनों द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

राजेंद्र राठौड़ बोले- विकास की नई पहचान बनाई

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि नगर परिषद ने शहर के हर वार्ड में विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने कच्चा बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन सहित प्रमुख स्थानों पर हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरदारशहर ने विकास में नई पहचान बनाई है। विधायक हरलाल सारण ने कहा- जो जनप्रतिनिधि अपने कार्यकाल में विकास करता है, उसे जनता हमेशा याद रखती है। पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने भी नगर परिषद के कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद हंसराज सिद्ध, मदन ओझा, ओमप्रकाश सारण, राजूनाथ सिद्ध, शिव रतन सराफ, विनोद उड़सरिया, सुशील प्रजापत, शिवभगवान सैनी, क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष लालचंद छिरंग, जयदेव सिंह राठौड़, हनुमान डेलाना और जोतराम बाटन सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश कुमार वर्मा ने किया।

देखें कार्यक्रम से जुड़े PHOTOS

उत्सव के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। अंगारों पर अग्नि नृत्य ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
उत्सव के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। अंगारों पर अग्नि नृत्य ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
उत्सव के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। अंगारों पर अग्नि नृत्य ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया
उत्सव के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। अंगारों पर अग्नि नृत्य ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया
विकास उत्सव में आए जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।
विकास उत्सव में आए जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में शहर के विभिन्न हिस्सों में हुए विकास कार्यों का लोकार्पण और शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में शहर के विभिन्न हिस्सों में हुए विकास कार्यों का लोकार्पण और शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोग।
कार्यक्रम में उपस्थित लोग।

Related Articles