सांडवा स्टेट हाईवे-20 पर मिट्टी से सड़क संकरी:हादसों का खतरा बढ़ा, दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी
सांडवा स्टेट हाईवे-20 पर मिट्टी से सड़क संकरी:हादसों का खतरा बढ़ा, दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी
सांडवा : सांडवा कस्बे से गुजरने वाले स्टेट हाईवे-20 पर महीनों से सड़क के दोनों ओर मिट्टी जमा होने से सड़क संकरी हो गई है। सड़क किनारों पर कहीं आधा फीट तो कहीं एक फीट तक मिट्टी का जमाव है, जिससे दुपहिया वाहन चालकों के लिए आवागमन खतरनाक हो गया है।
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि लंबे समय से सड़क किनारों की सफाई नहीं होने के कारण मिट्टी फैल चुकी है। वाहनों की आवाजाही के दौरान उड़ने वाली मिट्टी से दुकानों में रखा सामान खराब हो रहा है और राहगीरों को भी धूल से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दुकानदारों का यह भी कहना है कि इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को तेहनदेसर के पांडरी ताल स्थित टोल प्लाजा पर टोल चुकाना पड़ता है, जो सांडवा से 19 किलोमीटर दूर है। टोल चुकाने के बावजूद सड़क की स्थिति बदहाल बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि संकरी सड़क और फिसलन के कारण आए दिन दुपहिया वाहन हादसों का शिकार हो रहे हैं, जिससे दुर्घटना का डर बना रहता है। राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन से जल्द सड़क किनारों से मिट्टी हटवाकर यातायात को सुरक्षित बनाने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033599


