[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आसरासर गांव में आत्महत्या का मामला गरमाया:गिरफ्तारी नहीं होने पर बढ़ा आक्रोश, 9 फरवरी से बीदासर एसडीएम कार्यालय के सामने महापड़ाव की चेतावनी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आसरासर गांव में आत्महत्या का मामला गरमाया:गिरफ्तारी नहीं होने पर बढ़ा आक्रोश, 9 फरवरी से बीदासर एसडीएम कार्यालय के सामने महापड़ाव की चेतावनी

आसरासर गांव में आत्महत्या का मामला गरमाया:गिरफ्तारी नहीं होने पर बढ़ा आक्रोश, 9 फरवरी से बीदासर एसडीएम कार्यालय के सामने महापड़ाव की चेतावनी

सांडवा : क्षेत्र के आसरासर गांव में 30 जनवरी को राजूराम नायक ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में परिजनों और समाजजनों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने 30 जनवरी की रात 9 बजे सांडवा सीएचसी के सामने धरना शुरू किया था।

पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने और सहमति बनने के बाद 31 जनवरी शाम 6 बजे यह धरना समाप्त कर दिया गया था। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि घटना के छह दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और न ही उनकी सुरक्षा के लिए गांव में अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित की गई है।

परिजनों और समाजजनों ने चेतावनी दी है कि यदि 9 फरवरी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो बीदासर उपखंड कार्यालय के सामने महापड़ाव शुरू किया जाएगा। इसी संबंध में नायक समाज के लोगों ने शुक्रवार को परिजनों के साथ बीदासर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

अखिल भारतीय नायक महासभा चूरू के जिला अध्यक्ष तोलाराम नायक ने कहा कि यदि प्रशासन ने समय रहते संज्ञान लेकर राजूराम नायक को न्याय नहीं दिलाया, तो वे स्वयं परिजनों के साथ एसडीएम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन महापड़ाव पर बैठेंगे।

इस दौरान आरएलपी नेता एवं जिला उपाध्यक्ष हरिराम नायक, एडवोकेट गोविंद मेघवाल, पंकज बौद्ध, गौरीशंकर जोगलिया, अजय बौद्ध, बनवारी लाल नायक, गणेश नायक, रवि और प्रवीण नायक सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

Related Articles