सरदारशहर मेगा हाईवे पर पाइपलाइन लीकेज, हजारों लीटर पानी बर्बाद:हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद, वाहन चालक हो रहे परेशान
सरदारशहर मेगा हाईवे पर पाइपलाइन लीकेज, हजारों लीटर पानी बर्बाद:हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद, वाहन चालक हो रहे परेशान
सरदारशहर : सरदारशहर मेगा हाईवे पर ग्रामीण सहायक अभियंता ऑफिस के सामने एक पाइपलाइन से हर दिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। यह लीकेज लंबे समय से जारी है, जिसके कारण मुख्य सड़क के किनारे पानी जमा हो गया है। जमा पानी से सड़क पर गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आंदोलन की दी चेतावनी
स्थानीय निवासी यशपाल ने बताया-इस लीकेज की सूचना कई बार संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो स्थानीय लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
जल्द पाइपलाइन की होगी मरम्मत
इस संबंध में पीएचडी विभाग के अधिशासी अभियंता रामदेव पारीक ने जानकारी दी कि उन्हें अभी इस लीकेज की सूचना मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पाइपलाइन की मरम्मत जल्द ही करवा दी जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पाइपलाइन की मरम्मत नहीं की गई, तो पानी की बर्बादी जारी रहेगी। इसके साथ ही सड़क को भी गंभीर नुकसान होगा और किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033599


