[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एमकेएम पब्लिक स्कूल राजोता में एक दिवसीय विशेष स्काउट शिविर आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एमकेएम पब्लिक स्कूल राजोता में एक दिवसीय विशेष स्काउट शिविर आयोजित

एमकेएम पब्लिक स्कूल राजोता में एक दिवसीय विशेष स्काउट शिविर आयोजित

खेतड़ी : खेतड़ी विकास समिति द्वारा संचालित एमकेएम पब्लिक स्कूल राजोता में एक दिवसीय विशेष स्काउट शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अनुकम्पा अरड़ावतिया उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि सचिव स्थानीय संघ खेतड़ी जितेंद्र कुमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान डॉ. मोहित सक्सेना ने की।

शिविर के दौरान विद्यालय इकाई के स्काउट विद्यार्थियों ने स्काउट प्रार्थना, श्रमदान एवं विविध सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व कौशल का प्रदर्शन किया। स्काउट गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज सेवा, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया गया।

मुख्य अतिथि अनुकम्पा अरड़ावतिया ने स्काउट आंदोलन को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि स्काउट गाइड गतिविधियां बच्चों में अनुशासन, जिम्मेदारी और सामाजिक चेतना विकसित करती हैं। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मनोज सैनी, मनोज मेहरड़ा, झाबरमल खटाना, ओमप्रकाश गुर्जर, मुनेश कुमार, हिमांशु कुमावत, अशोक कुमार, कैलाश सैनी, मनीषा कुमावत, मनीषा कुमारी, दीपा, पूजा कुमावत, सीमा, रिया शर्मा, रीना सैनी, कोमल कुमारी, कंचन सैनी, अनीता, सुमन, सुभाष, दिनेश, आशा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles