किशनपुरा के कांस्टेबल अमित कुमार का निधन, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार
किशनपुरा के कांस्टेबल अमित कुमार का निधन, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : डॉ. अनिल शर्मा
शिमला : किशनपुरा गांव में शुक्रवार को राजस्थान पुलिस में तैनात कांस्टेबल अमित कुमार (31) पुत्र शेर सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अमित कुमार उदयपुरवाटी थाना क्षेत्र में पदस्थापित थे।
जानकारी के अनुसार कांस्टेबल अमित कुमार 29 जनवरी को छुट्टी पर अपने पैतृक गांव किशनपुरा आए थे। गुरुवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए नारनौल अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में मृतक के छोटे भाई रविंद्र कुमार ने पुलिस थाना मेहाडा में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव को खेतड़ी के राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस टुकड़ी ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
पैतृक गांव किशनपुरा में कांस्टेबल अमित कुमार की पार्थिव देह का पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान झुंझुनूं से आई पुलिस टुकड़ी ने पार्थिव देह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
अंतिम संस्कार के अवसर पर विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर, उपाधीक्षक जुल्फिकार अली, थानाधिकारी मेहाडा राममनोहर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों, पुलिसकर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

2015 में हुए थे पुलिस सेवा में भर्ती
कांस्टेबल अमित कुमार अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। वे वर्ष 2015 में राजस्थान पुलिस में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में पत्नी मनीषा, दो पुत्र- शौर्य (6 वर्ष) और दक्ष (4 वर्ष), माता सुमित्रा देवी, तथा दो छोटे भाई संदीप कुमार एवं रविंद्र कुमार हैं। अमित कुमार के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033267


