[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रेरणा स्कूल में वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

प्रेरणा स्कूल में वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह से सजा वार्षिकोत्सव, ‘अन्न बचाओ’ का लिया संकल्प

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : रेलवे स्टेशन स्थित प्रेरणा स्कूल में वार्षिकोत्सव एवं नवोन्मेष प्रतिभा सम्मान समारोह का समापन उत्साहपूर्वक हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा ने विद्यालय प्रबंधन, स्टॉफ एवं विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें सतत मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का मार्गदर्शन दिया। संस्था संरक्षक रामकुमार तंवर ने अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया।

विशिष्ट अतिथि सीकर उपजिला प्रमुख ताराचंद घायल ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को परिश्रम, लक्ष्य निर्धारण और समाज व राष्ट्र के लिए सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में विद्यालय के संस्थापक एवं प्रधानाचार्य गंगाधर सिंह सुन्डा, एम कॉन्वेंट स्कूल पोकरवास (हरियाणा) की मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश्वरी श्योराण तथा विद्यालय के सीईओ शिव कुमार मील ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर ‘अन्न बचाओ और जूठन न छोड़ो’ विषय पर डॉ. पितराम सिंह गोदारा ने विचार व्यक्त किए तथा सभी उपस्थित लोगों को इस संबंध में शपथ दिलाई।

अंत में संस्था निदेशक मनोज यादव ने अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रसायन शास्त्र व्याख्याता संदीप सुन्डा के निर्देशन में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों प्रिया, कोमल, सोनल और पंकज ने किया।

कार्यक्रम में नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र सैनी, समाजसेवी कैलाश चोटिया, सीएमडी उर्मिला यादव सहित अनेक गणमान्य लोग, विद्यालय स्टॉफ एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles