[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में पहली बार भगवा साफे में मातृशक्ति की शौर्य वाहन रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में पहली बार भगवा साफे में मातृशक्ति की शौर्य वाहन रैली

सर्व हिंदू समाज द्वारा 21 फरवरी को विराट हिन्दू सम्मेलन, तीन दिवसीय आयोजनों की रूपरेखा तय

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : सर्व हिंदू समाज की ओर से 21 फरवरी को नवलगढ़ में विराट व भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में आयोजन समिति व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम के स्वरूप, व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम संयोजक रामकुमार सिंह राठौड़ ने बताया कि नवलगढ़ में पहली बार 20 फरवरी को भगवा साफे में मातृशक्ति की शौर्य वाहन रैली निकाली जाएगी। यह रैली सायं 4 बजे घेर का मंदिर से प्रारंभ होकर रामदेव मंदिर पहुंचेगी। इससे एक दिन पूर्व 18 फरवरी को सायं 4 बजे घेर का मंदिर से विशाल पराक्रम वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को दोपहर 2 बजे गणेश मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो रामदेव जी मंदिर के सामने स्थित सम्मेलन स्थल पर पहुंचेगी। सम्मेलन में प्रसिद्ध भजन सम्राट प्रकाश माली अपनी भजन प्रस्तुतियां देंगे। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों का सम्मान भी किया जाएगा।

बैठक में जिला प्रचारक भगतसिंह, खंड प्रचारक अभिषेक कुमार, सह संयोजक राम मोहन सेकसरिया सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles