[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं शहर में कॉस्मेटिक की दुकान में लगी भीषण आग:लाखों का माल जला, शॉर्ट सर्किट से हादसा होने की आशंका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं शहर में कॉस्मेटिक की दुकान में लगी भीषण आग:लाखों का माल जला, शॉर्ट सर्किट से हादसा होने की आशंका

झुंझुनूं शहर में कॉस्मेटिक की दुकान में लगी भीषण आग:लाखों का माल जला, शॉर्ट सर्किट से हादसा होने की आशंका

झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर में एक कॉस्मेटिक की दुकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने का शुरुआती कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। हालांकि सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है, जिससे आसपास की दुकानों को आग लगने से बचा लिया गया। घटना शहर के समसपुर रोड स्थित खेमी शक्ति मंदिर के पास देर रात करीब दस बजे हुई।

फायर ब्रिगेड टीम मौके पर आग बुझाने का प्रयास करते हुए।
फायर ब्रिगेड टीम मौके पर आग बुझाने का प्रयास करते हुए।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

दुकान संचालक रामकरण पायल ने बताया कि वह निजी कार्यवश चंडीगढ़ गए हुए थे। बुधवार शाम को उनके भाई विजय हमेशा की तरह दुकान मंगल (बंद) करके घर गए थे। रात करीब 10 बजे स्थानीय निवासियों ने दुकान के भीतर से गहरा धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। शोर मचने पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और तुरंत इसकी सूचना दुकान मालिक, पुलिस और दमकल विभाग को दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाने से एसआई राजेश कुमार और हेड कॉन्स्टेबल अमित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में नगर परिषद की दमकल की गाड़ियां भी घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई गई, तब तक कॉस्मेटिक का अधिकांश कीमती सामान, फर्नीचर समेत अन्य सामान जल चुका था।

बार-बार हो रहे हादसे

पुलिस और अग्निशमन विभाग का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। दरअसल, इस क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। दुकान संचालक और स्थानीय निवासियों के अनुसार- यहां पहले भी बिजली के फॉल्ट के कारण आगजनी की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

Related Articles