चिड़ावा को मिली आधुनिक बस स्टैंड की सौगात:सांसद बृजेंद्र ओला ने किया लोकार्पण, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
चिड़ावा को मिली आधुनिक बस स्टैंड की सौगात:सांसद बृजेंद्र ओला ने किया लोकार्पण, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन
चिड़ावा : नगरपालिका क्षेत्र चिड़ावा के लिए शुक्रवार का दिन विकास की दृष्टि से ऐतिहासिक बन गया, जब लंबे समय से प्रतीक्षित नवनिर्मित आधुनिक बस स्टैंड का भव्य लोकार्पण दोपहर 3:15 बजे विधिवत रूप से किया गया। ‘शिव नगरी’ के नाम से प्रसिद्ध चिड़ावा को मिली यह सौगात स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ हजारों यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।
लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला पिलानी विधायक पितराम सिंह काला तथा नगरपालिका चेयरमैन सुमित्रा सैनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर बस स्टैंड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया गया तथा बस स्टैंड परिसर का अवलोकन भी कराया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला ने कहा कि आधुनिक बस स्टैंड से चिड़ावा की पहचान और यातायात व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। विधायक पितराम सिंह काला ने इसे आमजन की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
नगरपालिका चेयरमैन सुमित्रा सैनी ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर बस स्टैंड का निर्माण आधुनिक मानकों के अनुसार किया गया है, जिससे आमजन को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।
लोकार्पण समारोह में दिनेश कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चिड़ावा आकाश कुमार कनिष्ठ अभियंता पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा समाजसेवी शीशराम हलवाई उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा एडवोकेट विनोद डांगी सूर्यकांत शर्मा नगर अध्यक्ष कांग्रेस चिड़ावा पूर्व सरपंच धर्मपाल पायल सतपाल जांगिड़ राकेश नायक निखिल चौधरी विनोद झाझड़िया संजय नूनिया युवा नेता अभिषेक सोनू शर्मा रमाकांत सरपंच संदीप सैनी मुकेश पूनिया मोती डांगी समस्त पार्षदगण अविनाश शर्मा टी.एम. खान रतन सिंह बुकिंग एजेंट झुंझुनूं डिपो सुनील झाझड़िया बुकिंग एजेंट झुंझुनूं डिपो सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और शहरवासी उपस्थित रहे।
नवनिर्मित बस स्टैंड परिसर को यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर आधुनिक रूप दिया गया है। यहां विशाल प्रतीक्षालय रैन बसेरा छायादार वेटिंग एरिया सुचारु यातायात प्रबंधन पार्किंग सुविधा और स्वच्छ आधुनिक शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे पहले जहां पुरानी व्यवस्था के कारण यात्रियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता था, वहीं अब यह आधुनिक बस स्टैंड यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित वातावरण प्रदान करेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033526


