मेहाड़ा पुलिस ने चार ओवरलोड डंपर जब्त किए:खनन क्षेत्र से आ रहे वाहनों पर कार्रवाई, जुर्माना भी वसूला
मेहाड़ा पुलिस ने चार ओवरलोड डंपर जब्त किए:खनन क्षेत्र से आ रहे वाहनों पर कार्रवाई, जुर्माना भी वसूला
खेतड़ी : मेहाड़ा पुलिस ने देर शाम कार्रवाई करते हुए चार ओवरलोड डंपर जब्त किए हैं। इन वाहनों को जब्त कर थाने पर खड़ा किया गया है। थानाधिकारी राममनोहर ठोलिया ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस विभाग की ओर से अलग-अलग टीमें गठित कर ओवरलोड वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। इस दौरान खेतड़ी के खनन क्षेत्र से पत्थर, रोड़ी और डस्ट भरकर आ रहे चार ओवरलोड डंपरों को जब्त किया गया। जब्त किए गए सभी वाहनों को मेहाड़ा थाने में खड़ा किया गया है।
थानाधिकारी ने यह भी बताया कि खेतड़ी खनन क्षेत्र से ओवरलोड डंपरों के अत्यधिक संचालन से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। इसके अलावा, इनसे होने वाले सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए भी यह प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीण भी लंबे समय से ओवरलोड डंपरों से होने वाली परेशानियों को लेकर विरोध जता चुके थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2207236


