[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में रेलिंग लगाने पर विवाद:नगरपरिषद के रेलिंग लगवाने को लेकर एक होटल मालिक ने किया हंगामा, विरोध के बाद नगर परिषद ने रोका काम

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में रेलिंग लगाने पर विवाद:नगरपरिषद के रेलिंग लगवाने को लेकर एक होटल मालिक ने किया हंगामा, विरोध के बाद नगर परिषद ने रोका काम

सरदारशहर में रेलिंग लगाने पर विवाद:नगरपरिषद के रेलिंग लगवाने को लेकर एक होटल मालिक ने किया हंगामा, विरोध के बाद नगर परिषद ने रोका काम

सरदारशहर : सरदारशहर में एक रेस्टोरेंट के सामने सड़क पर रेलिंग लगाने के कार्य को लेकर शुक्रवार को विवाद हो गया। नगर परिषद द्वारा कार्य शुरू करते ही होटल संचालक और परिषद कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई। होटल संचालक ने अपनी संपत्ति के ठीक सामने कुछ दूरी तक रेलिंग नहीं लगाने की मांग की थी।

इस मांग को लेकर विवाद बढ़ गया। विवाद की सूचना मिलने पर नगर परिषद के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसी दौरान विकास मंच के अध्यक्ष राजेंद्र राजपुरोहित भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए।

विरोध बढ़ता देख नगर परिषद की सभापति राजकरण चौधरी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। उन्होंने होटल के सामने रेलिंग लगाने का कार्य फिलहाल रोकने और आगे की दिशा से कार्य जारी रखने के निर्देश दिए। इसके बाद कर्मचारियों ने विवादित स्थान पर काम रोककर आगे से रेलिंग लगाना शुरू कर दिया। फिलहाल, नगर परिषद ने विवादित स्थान पर कार्य रोक दिया है और अन्य जगहों पर रेलिंग लगाने का काम जारी है।

Related Articles