आरटीओ अधिकारी ने घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया:सरदारशहर में कार-जीप की टक्कर से तीन लोगों को लगी थी चोट, एक की हालत गंभीर
आरटीओ अधिकारी ने घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया:सरदारशहर में कार-जीप की टक्कर से तीन लोगों को लगी थी चोट, एक की हालत गंभीर
सरदारशहर : सरदारशहर के राणासर बीकान मेगा हाईवे पर एक कार और जीप की टक्कर में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान मौके से गुजर रहे आरटीओ मनोज स्वामी ने घायलों को अपनी निजी गाड़ी से राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया। आरटीओ मनोज स्वामी ने हादसे वाली जगह पर तुरंत पहुंचकर घायलों की मदद की। राजकीय उप जिला अस्पताल में डॉ. किशन सिहाग के नेतृत्व में नर्सिंग टीम ने घायलों का उपचार शुरू किया।
जानकारी के अनुसार, हनुमानगढ़ के सादुलशहर निवासी कमलेश पुत्र सत्यनारायण (53) अपने परिवार के साथ कार में हनुमानगढ़ से जयपुर जा रहे थे। राणासर बीकान गांव के पास उनकी कार की एक जीप से टक्कर हो गई। इस हादसे में कमलेश पुत्र सत्यनारायण को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिवार के अन्य सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033937


