चूरू में भामासी गांव में छपरे में लगी भीषण आग:2 गाय जिंदा जलीं, आगजनी के कारणों का नहीं चला पता
चूरू में भामासी गांव में छपरे में लगी भीषण आग:2 गाय जिंदा जलीं, आगजनी के कारणों का नहीं चला पता
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू जिले के दूधवाखारा थाना क्षेत्र के भामासी गांव में गुरुवार रात एक किसान के घर में बने छपरे में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में छपरे में बंधी 2 गायें जिंदा जल गईं। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया था। आग लगने की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक 2 गायें लोहे की सांकल से बंधी होने के कारण बाहर नहीं निकल पाईं और उनकी मौत हो गई। परिजनों ने एक अन्य गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।

पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही दुधवा खारा पुलिस थाना की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने पनाराम की रिपोर्ट पर आगजनी का मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को दोनों मृत गायों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया। इस आगजनी में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। रिपोर्ट दर्ज: पुलिस ने पीड़ित किसान से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली और उसकी रिपोर्ट प्राप्त की है। आकलन: प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है ताकि पीड़ित को उचित मुआवजा मिल सके। गांव में शोक की लहर इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे भामासी गांव में शोक और सन्नाटे का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित किसान को जल्द से जल्द सरकारी सहायता प्रदान की जाए, क्योंकि पशुधन की हानि उसके लिए एक बड़ा आघात है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034236


