खींवणसर 33 केवी जीएसएस का मुख्य ट्रांसफार्मर जला:7 गांवों के 3 हजार घरों और 800 कृषि कनेक्शन की बिजली बंद
खींवणसर 33 केवी जीएसएस का मुख्य ट्रांसफार्मर जला:7 गांवों के 3 हजार घरों और 800 कृषि कनेक्शन की बिजली बंद
सरदारशहर : सरदारशहर उपखंड क्षेत्र के खींवणसर स्थित 33 केवी जीएसएस का मुख्य पावर ट्रांसफार्मर दो दिन पहले जल गया। इस तकनीकी खराबी के कारण क्षेत्र के सात गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। लगभग 3 हजार घरों और 800 कृषि कनेक्शनों की बिजली ठप होने से ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है, वहीं खेतों में खड़ी रबी की फसलें सूखने लगी हैं।
पीने के पानी के लिए भी ग्रामीण परेशान
ट्रांसफार्मर जलने से खींवणसर, उदासर, बीदावतान, भेरूसर, काकलासर और दानुसर गांवों में पूरी तरह बिजली बंद है। इसके अतिरिक्त, सारसर और कामासर गांवों के कुछ कृषि कनेक्शन भी प्रभावित हुए हैं। बिजली न होने के कारण ट्यूबवेल बंद पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं, इसबगोल और सरसों सहित अन्य रबी फसलें सिंचाई के लिए पानी पर निर्भर हैं। लगातार दो दिन से पानी नहीं मिलने के कारण फसलें खराब हो रही हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है। इस बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों और किसानों में भारी आक्रोश है।
बिजली विभाग ने जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया
बिजली विभाग ने जल्द ही आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है। सरदारशहर के सहायक अभियंता राजेश कुमार मीणा ने बताया कि खींवणसर जीएसएस का पावर ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल गया है। जोधपुर डिस्कॉम से नए ट्रांसफार्मर का आवंटन किया गया है। मंगलवार को रतनगढ़ से ट्रांसफार्मर लोड कर खींवणसर जीएसएस पर स्थापित किया जाएगा, जिसके बाद बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि विभागीय टीम लगातार काम में जुटी हुई है।
जल्द सिंगल फेज सप्लाई शुरू होगी
सहायक अभियंता मीणा ने बताया कि पुलासर जीएसएस से जल्द ही सिंगल फेस में बिजली आपूर्ति शुरू की जाएगी। इससे सिंगल फेस के ट्यूबवेल सहित अन्य उपकरण चल सकेंगे और ग्रामीणों को कुछ राहत मिल सकेगी। इस बीच, सरदारशहर एसडीएम कार्यालय और सहायक अभियंता कार्यालय के सामने किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। किसान राकेश देहड़ू ने चेतावनी दी है कि यदि आज या कल तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की गई, तो किसान सामूहिक आंदोलन करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034148


