[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का स्वागत:पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया ने कहा- पार्टी और संगठन मजबूत होगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का स्वागत:पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया ने कहा- पार्टी और संगठन मजबूत होगा

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का स्वागत:पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया ने कहा- पार्टी और संगठन मजबूत होगा

सादुलपुर : सादुलपुर में पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद तीर्थराज बरबड को कांग्रेस अनुसूचित जाति शहर ब्लॉक अध्यक्ष तथा सत्यवीर बागोरिया को देहात ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया था।

संगठन मजबूत होगा-विधायक

पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया सहित कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों को माला पहनाकर अभिनंदन किया। कृष्णा पूनिया ने कहा कि तीर्थराज बरबड और सत्यवीर बागोरिया समाज के सम्मानित एवं प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं। उनके अध्यक्ष बनने से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी और संगठन अधिक सशक्त होगा। उन्होंने दोनों पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

ये रहे मौजूद

स्वागत समारोह में वरिष्ठ कांग्रेसी लाल मो भियानी, कांग्रेस प्रदेश सचिव शिशुपाल पूनिया, नगर अध्यक्ष पवन सैनी, देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा सिंगल, हाफिज साहब, पूर्व पार्षद मनीराम रैगर, रशीद कुरेशी, रफीक पहाड़खानी, हैदर अली, छगन लाल, रामकुवार धनिया, रामसिंह प्रजापत, नाहर सिंह, पप्पू तेली, विनोद सोलडा और सतीश बरबड सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles