NH-11 पर दो हादसों में चार वाहन क्षतिग्रस्त:कोई जनहानि नहीं हुई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच
NH-11 पर दो हादसों में चार वाहन क्षतिग्रस्त:कोई जनहानि नहीं हुई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच
रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग-11 (NH-11) पर दो अलग-अलग स्थानों पर चार वाहनों की भिड़ंत हो गई। इन हादसों में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि चारों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
पहली घटना गुंसाईसर फांटा के पास हुई, जहां ओवरटेक करते समय दो कारें आमने-सामने टकरा गईं। इस टक्कर से दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं, जयपुर पुलिया के पास पशु चारे से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंटों से लदा एक ट्रक टकरा गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पशु चारे से ओवरलोड थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
दोनों हादसों के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। टोल कर्मचारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर यातायात को सुचारु करवाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घटनाओं से संबंधित जानकारी जुटाई। हालांकि, इन दोनों ही मामलों में अभी तक पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2033990


