[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांता बुआ हिन्दू किन्नर सभा उपाध्यक्ष नियुक्त:अखिल भारत हिन्दू महासभा ने प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी सौंपी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

कांता बुआ हिन्दू किन्नर सभा उपाध्यक्ष नियुक्त:अखिल भारत हिन्दू महासभा ने प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी सौंपी

कांता बुआ हिन्दू किन्नर सभा उपाध्यक्ष नियुक्त:अखिल भारत हिन्दू महासभा ने प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी सौंपी

पिलानी : अखिल भारत हिन्दू महासभा ने कांता बुआ को हिन्दू किन्नर सभा विंग का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पुनिया द्वारा की गई। यह कदम संगठनात्मक विस्तार और किन्नर समाज को प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज किन्नर शक्ति के योगदान को सामाजिक, धार्मिक और संगठनात्मक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण मानते हैं। इसी विचार के तहत प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया, प्रदेश महामंत्री भागीरथ पिलानियां और कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला की सिफारिश पर कांता बुआ को यह पद सौंपा गया है।

किन्नर समाज को संगठन से जोड़कर आगे बढ़ाना प्राथमिकता

कांता बुआ को सनातन धर्म के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और सामाजिक सक्रियता के कारण यह प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी दी गई है। संगठन का मानना है कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज के सनातन से जुड़े विचारों को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

अपनी नियुक्ति पर कांता बुआ ने प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पुनिया, प्रदेश महामंत्री भागीरथ पिलानियां और कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता किन्नर समाज को संगठन से जोड़कर आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि किन्नर समाज के संगठित होने से सनातन धर्म और सशक्त होगा।

लोगों ने दी शुभकामनाएं

इस नियुक्ति की खबर मिलते ही कांता बुआ के निवास पर और किन्नर समाज में खुशी का माहौल देखा गया। बधाई देने वालों में नवीन कुमार सूरा (प्रदेश उपाध्यक्ष), सुनील कुमार पूनिया (झुंझुनूं जिला अध्यक्ष), सुभाष चंद्र योगी (कार्यकारी जिलाध्यक्ष, झुंझुनूं), मनोज कुमार बराला (मंडावा), कुलदीप सिंह शेखावत, श्रीकांत यादव, अनिल कौशिक, शिव कुमार काकोडा, अशोक प्रजापति, राजू शर्मा, सुनील कुमार, रविन्द्र कुमार और सीता राम योगी सहित कई पदाधिकारी और समर्थक शामिल थे।

Related Articles