महावीर इंटरनेशनल झुंझुनूं ने विद्यार्थियों को बांटे निशुल्क जूते-जराब व स्टेशनरी किट
महावीर इंटरनेशनल झुंझुनूं ने विद्यार्थियों को बांटे निशुल्क जूते-जराब व स्टेशनरी किट
झुंझुनूं : महावीर इंटरनेशनल झुंझुनू द्वारा डाबरी गांव की राजकीय विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के 50 विद्यार्थियों को निशुल्क जूते-जराब, स्टेशनरी किट एवं स्नैक्स किट का वितरण किया गया। यह सेवा कार्य वीर पवन कुमार कुमावत के आर्थिक सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। इस नेक पहल की साक्षी वीरा मंजू कुमावत, वीरा डॉ. नीरू खींचा, वीरा शकुंतला पुरोहित, वीरा नीतू अग्रवाल एवं वीरा मीनाक्षी शर्मा रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर सत्यदेव दडिया ने की। इस अवसर पर उपस्थित वीर जाकिर अली सिद्दीकी ने विद्यार्थियों को तंबाकू से दूर रहने एवं कैंसर की रोकथाम के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में वीर गोविंद कुमावत, वीर डॉ. मनोज टिकी, वीर मदन सिंह प्रेमी, वीर विनोद कुमार रोहिल्ला, वीर अमित इंदौरिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से एसएमसी अध्यक्ष मनीराम, भामाशाह रामेश्वर लाल जांगिड़, प्रधानाचार्य मुकुलिका शर्मा एवं समस्त स्टाफ ने सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन मैनपाल ने किया। विद्यालय स्टाफ में सुनीता, मनीषा, सुनीता कुमारी, संगीता, कल्पना, उजाला, चन्द्रकला, मनीष कुमार, धर्मपाल महला, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, जितेन्द्र कुमार, अरविन्द, संदीप कुमार एवं कपिल सहित अन्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2032974


