अशोक नगर बासियाल में संतोषी माता का जागरण, हवन व भंडारे के साथ स्थापना दिवस मनाया
अशोक नगर बासियाल में संतोषी माता का जागरण, हवन व भंडारे के साथ स्थापना दिवस मनाया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : डॉ. अनिल शर्मा
शिमला : बासियाल के ग्राम अशोक नगर में स्थित संतोषी माता धाम के स्थापना दिवस के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और आस्था के साथ किया गया। कार्यक्रमों की शुरुआत बुधवार रात्रि 8:30 बजे भगत शकुंतला देवी द्वारा अखंड दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे। गुरुवार 5 फरवरी की सुबह हवन यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसे आचार्य विद्वान मास्टर पंडित मुरारीलाल शर्मा ने विधि-विधान से संपन्न कराया। हवन में 11 जोड़ों ने आहुतियां अर्पित कीं।
गणमान्य लोग रहे उपस्थित
हवन के दौरान मुख्य यजमान के रूप में कैप्टन पूर्ण सिंह, कैप्टन महेंद्र सिंह, कैप्टन सवाई सिंह, रविंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, महावीर सिंह, मनजीत सिंह, खुर्शेद सिंह, विनोद सिंह, अमरजीत सिंह, परमजीत सिंह एवं पवन कौशिक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
भंडारा, मेला और कुश्ती प्रतियोगिता
कार्यक्रम के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर के सामने पूरे दिन मेला लगा रहा, जिससे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। इसके साथ ही कुश्ती प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। धार्मिक आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में आस्था, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033181


