खाद के कट्टों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब पकड़ी
डीएसटी व सदर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 139 कार्टन शराब जब्त, ट्रेलर सहित दो आरोपी गिरफ्तार
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : डीएसटी चूरू की सूचना पर पुलिस थाना सदर चूरू व डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए खाद के कट्टों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने विभिन्न ब्रांड की 139 कार्टन अंग्रेजी शराब, एक ट्रेलर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एनएच-52 रामसरा बाईपास पर पकड़ा ट्रेलर
उप महानिरीक्षक पुलिस सह पुलिस अधीक्षक जिला चूरू जय यादव (IPS) ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार (RPS) एवं वृत्ताधिकारी सुनील झाझड़िया (RPS) के सुपरविजन में डीएसटी टीम की सूचना पर थानाधिकारी मोटाराम के निर्देशन में सदर थाना पुलिस ने 05 फरवरी 2026 को एनएच-52 रामसरा बाईपास पर ट्रेलर नंबर GJ-12-BT-0884 को रोककर जांच की।
खाद के कट्टों के बीच छिपी थी शराब
जांच के दौरान ट्रेलर में डीओसी खाद के कट्टों के बीच छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब के 139 कार्टन बरामद किए गए। शराब चंडीगढ़ से भरकर दिल्ली हाईवे होते हुए हरियाणा से गुजरात के पालनपुर ले जाई जा रही थी।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया सितम्बर पुत्र राजेन्द्र मेघवाल, निवासी भलसी, तहसील मतलौड़ा, जिला पानीपत, अनिल पुत्र ओमप्रकाश जाट, निवासी नारा, तहसील मतलौड़ा, जिला पानीपत
गुजरात में सप्लाई की थी तैयारी
पूछताछ में वाहन चालक सितम्बर मेघवाल ने बताया कि यह शराब दीपक पुत्र रामकरण जोगी (निवासी भलसी, पानीपत) द्वारा भरवाई गई थी, जिसे गुजरात में सप्लाई किया जाना था। ट्रेलर चंडीगढ़ से पानीपत, हिसार, चूरू, नागौर, जोधपुर, पाली, सिरोही होते हुए पालनपुर जाने वाला था।
करीब 10 लाख की शराब जब्त
पुलिस ने अवैध शराब की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई है। मामले में पुलिस थाना सदर चूरू में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में भागीरथ, सहायक उप निरीक्षक (साइबर सेल चूरू) का विशेष योगदान रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033117


