[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाट का बालाजी धाम शिमला में 10वां महोत्सव, 6 फरवरी को भव्य कलश यात्रा, 7 को जागरण व भंडारा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जाट का बालाजी धाम शिमला में 10वां महोत्सव, 6 फरवरी को भव्य कलश यात्रा, 7 को जागरण व भंडारा

जाट का बालाजी धाम शिमला में 10वां महोत्सव, 6 फरवरी को भव्य कलश यात्रा, 7 को जागरण व भंडारा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : डॉ. अनिल शर्मा

शिमला : ग्राम शिमला स्थित जाट का बालाजी धाम में स्थापना दिवस के अवसर पर लगातार दो दिन धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर 10वां विशाल महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव की शुरुआत 6 फरवरी को सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा से होगी। कलश यात्रा में 551 महिलाएं भाग लेंगी। यात्रा बालाजी धाम से प्रारंभ होकर गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचेगी। कलश यात्रा को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

7 फरवरी को हवन, भंडारा व भजन संध्या

7 फरवरी को सुबह 8 बजे हवन का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात सुबह 10 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें शिमला सहित आसपास के दर्जनों गांवों के श्रद्धालु भाग लेंगे। इसी दिन सुबह 10 बजे से प्रसिद्ध भजन गायक जयवीर भाटी (नोएडा) एंड पार्टी द्वारा भजनों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिससे भक्तिमय माहौल बनेगा।

तैयारियां जोरों पर

भाजपा खेतड़ी नगर मंडल अध्यक्ष बनवारीलाल यादव, जयसिंह प्रधान, बजरंग लाल, राजकुमार, अशोक यादव, बाबूलाल बास, हनुमान यादव, सुदेश यादव, संजय, अजीत, संदीप सहित मंदिर समिति के समस्त सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्सव का वातावरण बना हुआ है।

Related Articles