[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा नेता राजशे दहिया ने क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ:चिड़ावा के गांव डांगर में होंगे मैच, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा नेता राजशे दहिया ने क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ:चिड़ावा के गांव डांगर में होंगे मैच, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

भाजपा नेता राजशे दहिया ने क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ:चिड़ावा के गांव डांगर में होंगे मैच, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

चिड़ावा : भाजपा नेता राजेश दहिया ने चिड़ावा के गांव डांगर में गुरुवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने विधिवत रूप से फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर ग्रामवासियों ने भाजपा नेता दहिया का माल्यार्पण कर और साफा पहनाकर स्वागत किया।

राजेश दहिया के साथ शहीद सत्येंद्र सिंह के पिता पूर्ण सिंह सांखला और शहीद महावीर सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह भी उपस्थित रहे, जिनका ग्रामवासियों ने अभिनंदन किया। राजेश दहिया ने इस दौरान कहा- ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे खेलों के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के बेहतर मौके मिलते हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि भाजपा सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस कार्यक्रम में विजय लमोरिया, पूर्ण सिंह सांखला, लक्ष्मण सिंह, डॉ. विजय, शंकर लमोरिया, फूला राम चौहान, गुलझारी लमोरिया, निवास लमोरिया, विजेंद्र लमोरिया, विकास पायल, अजय सिंह, उमेद खानपुरिया, योगेन्द्र मीणा, राजेन्द्र सिंह, कुलदीप, अमित, मोहित, दीपक, विनय, अरविंद, संजय, परवीन, गौतम शर्मा सहित कई युवा साथी और गणमान्य ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles