झुंझुनूं में कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे वकील:राजस्व मामलों के ट्रांसफर को लेकर शुरू हुआ विवाद; तीन दिन काम नहीं करेंगे
झुंझुनूं में कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे वकील:राजस्व मामलों के ट्रांसफर को लेकर शुरू हुआ विवाद; तीन दिन काम नहीं करेंगे
झुंझुनूं : जिले के राजस्व मामलों के क्षेत्राधिकार को लेकर उदयपुरवाटी और झुंझुनूं के वकीलों के बीच विवाद गहरा गया है। गुढ़ागौड़जी तहसील के राजस्व प्रकरणों को उदयपुरवाटी स्थानांतरित करने की मांग के विरोध में जिला बार संघ ने तीन दिन काम नहीं करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही गुरुवार को वकील कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।
दरअसल, वर्तमान में गुढ़ागौड़जी तहसील क्षेत्र की पंचायतों के राजस्व मामले एसीएम (ACM) व एसडीएम (SDM) झुंझुनूं न्यायालयों में विचाराधीन हैं। उदयपुरवाटी बार संघ मांग कर रहा है कि इन मामलों को उदयपुरवाटी उपखंड में स्थानांतरित किया जाए। इसी मांग के विरोध में झुंझुनूं के वकील लामबंद हो गए हैं।
अध्यक्ष व सचिव बोले- जनता की सुविधा सर्वोपरि
जिला बार संघ के अध्यक्ष रतन मोरवाल ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान व्यवस्था जनता की सुविधा के अनुरूप है। गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के मामले पहले से ही झुंझुनूं में सुचारू रूप से चल रहे हैं। झुंझुनूं जिला मुख्यालय होने के कारण यहां आवागमन और प्रशासनिक पहुंच आसान है।
संस्था के सचिव ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि गुढ़ागौड़जी तहसील की अधिकांश ग्राम पंचायतों के प्रशासकों ने लिखित में जिला अभिभाषक संस्था को अपनी सहमति दी है। उन्होंने कहा- उन्हें झुंझुनूं मुख्यालय के साथ ही रखा जाए। सचिव के अनुसार, उदयपुरवाटी बार की मांग जनता के हितों के पूरी तरह विपरीत है।
सूने रहे चेम्बर, परेशान रही जनता
कार्य बहिष्कार के चलते झुंझुनूं कलेक्ट्रेट परिसर और न्यायिक अधिकारियों के कक्षों में सन्नाटा छाया रहा। वकीलों के धरने पर बैठने और चेम्बरों के खाली रहने के कारण दूर-दराज से आए पक्षकारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तारीख लेकर आए ग्रामीणों को बिना किसी कार्रवाई के वापस लौटना पड़ा।
जिला बार संघ ने कहा- तीन दिवसीय बहिष्कार केवल एक शुरुआत है। यदि उदयपुरवाटी बार के दबाव में प्रशासन ने कोई जनविरोधी निर्णय लिया, तो इस आंदोलन को और उग्र किया जाएगा
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033526


