[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में 2 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:पिस्टल-कारतूस और बोलेरो कैम्पर जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में 2 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:पिस्टल-कारतूस और बोलेरो कैम्पर जब्त

पिलानी में 2 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:पिस्टल-कारतूस और बोलेरो कैम्पर जब्त

पिलानी : पिलानी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के दो हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक बोलेरो कैम्पर वाहन जब्त किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों की बोलेरो कैंपर को भी जब्त किया है।
पुलिस ने आरोपियों की बोलेरो कैंपर को भी जब्त किया है।

बेरी गांव की ओर पीरू सिंह खेल मैदान के पास नाकाबंदी की

4 फरवरी, 2026 को DST से सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद पिलानी से बेरी गांव की ओर पीरू सिंह खेल मैदान के पास नाकाबंदी शुरू की गई। इसी दौरान बेरी गांव की ओर से आ रही एक सफेद बोलेरो कैम्पर को पुलिस नाकाबंदी देखकर चालक ने अचानक मोड़ दिया और वाहन को कच्चे रास्ते की ओर भगाने का प्रयास किया।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कैम्पर का पीछा किया और बेरी गांव के बणी क्षेत्र में कच्चे रास्ते पर वाहन को रुकवाया। वाहन में बैठे दोनों युवकों से पूछताछ की गई, लेकिन वे वाहन भगाने का कोई संतोषजनक कारण नहीं बता सके।

संदेह के आधार पर ली गई तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके साथ ही बोलेरो कैम्पर वाहन को भी जब्त किया गया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट और संगठित अपराध से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

आरोपियों के पास से पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है।
आरोपियों के पास से पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है।

सूरजगढ़ कोर्ट के सामने हुई कार तोड़फोड़ मामला स्वीकारा

प्रारंभिक जांच में दोनों बदमाशों ने सूरजगढ़ कोर्ट के सामने हुई कार तोड़फोड़ की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि 3 फरवरी को उन्होंने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर सूरजगढ़ कोर्ट परिसर के सामने खड़ी एक कार में तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड प्राप्त कर लिया है, ताकि अन्य आपराधिक घटनाओं के संबंध में विस्तृत अनुसंधान किया जा सके।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोबड़ा निवासी आरोपी आकाश उर्फ शूटर (22) के खिलाफ 15 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वहीं स्वामी सेही निवासी आरोपी ललित उर्फ लीता धानक (28) के खिलाफ पहले से 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Related Articles