सिंघाना औद्योगिक क्षेत्र में सुविधाओं के अभाव पर प्रदर्शन:ग्रामीणों का आरोप- प्लॉट आवंटित हो गए पर नहीं मिल रही मूलभूत सुविधाएं, अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप
सिंघाना औद्योगिक क्षेत्र में सुविधाओं के अभाव पर प्रदर्शन:ग्रामीणों का आरोप- प्लॉट आवंटित हो गए पर नहीं मिल रही मूलभूत सुविधाएं, अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप
सिंघाना : सिंघाना औद्योगिक क्षेत्र में सुविधाओं के अभाव को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य सरकार से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की मांग की है।
पूर्व कृषि अधिकारी ओमप्रकाश बलवदा ने बताया कि राज्य सरकार ने सिंघाना में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया था और इस दौरान दो दर्जन लोगों को प्लॉट आवंटित किए गए थे। प्लॉट आवंटन के समय पानी, सीवरेज और सड़कों जैसी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था।
हालांकि, काफी समय बीत जाने के बाद भी ये सुविधाएं आज तक मुहैया नहीं कराई गई हैं। बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए पोल भी क्षतिग्रस्त होकर गिरने की कगार पर हैं। सुविधाओं के अभाव के कारण औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री लगाना और चलाना मुश्किल हो रहा है।
रीको में सुविधाओं की मांग
ग्रामीणों का आरोप है कि रीको प्रबंधन ने सभी सुविधाएं मुहैया कराने का वादा किया था, लेकिन वादाखिलाफी की जा रही है। रीको द्वारा न केवल अर्धविकसित शुल्क वसूला जा रहा है, बल्कि फैक्ट्री नहीं लगाने पर प्लॉट रद्द करने के नोटिस भी दिए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि रीको एरिया में सुविधाओं के विस्तार को लेकर पूर्व में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने रीको एरिया में सुविधाओं का विस्तार करने और जब तक विस्तार नहीं होता, तब तक अर्धविकसित शुल्क माफ करने की मांग की।
इस मौके पर बुहाना प्रधान हरिकृष्ण यादव, ओमप्रकाश बलवदा, राजेंद्र, हिरालाल, राजेश कुमार, मोहनलाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033347

