खेतड़ी के डूमोली कलां में हिंदू सम्मेलन को लेकर बैठक:8 फरवरी को होगा श्रीराम समरसता यज्ञ, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
खेतड़ी के डूमोली कलां में हिंदू सम्मेलन को लेकर बैठक:8 फरवरी को होगा श्रीराम समरसता यज्ञ, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति के डूमोली कलां में हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्व समाज की बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक की अध्यक्षता पहलाराम ने की। इसमें कार्यक्रम को भव्य, अनुशासित और सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन समाज में एकता, समरसता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करेगा, साथ ही युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करेगा।
आयोजन समिति का गठन हुआ
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से मंडल की आयोजन समिति का गठन किया गया। विकास डूमोली ने बताया- हिंदू सम्मेलन समाज में एकता, समरसता और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश देता है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए एक समिति का गठन कर विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इस दौरान छोटेलाल कुमावत, पप्पु योगी, सुरेंद्र कुमार, अमित कुमार, तेजपाल, विक्रम सिंह, मनोज कुमार, गोलू शर्मा, चरण सिंह, सुमेर सिंह, राहुल, सत्यवीर, राकेश कुमार और नवीन कुमार को प्रमुख जिम्मेदारियां दी गई हैं।
8 फरवरी को होगा श्रीराम समरसता यज्ञ
सदस्यों ने बताया कि 8 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम में श्रीराम समरसता यज्ञ के माध्यम से सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा। इसके अलावा, हिंदू गौरव सम्मान समारोह में समाज के विशिष्ट व्यक्तियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज किया जाएगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। विकास कुमार ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सर्व समाज के सहयोग से यह आयोजन निश्चित रूप से सफल होगा और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बनेगा। बैठक में नगर व आसपास के क्षेत्रों से सर्व समाज के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और युवाओं ने भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033347

