झुंझुनूं में खेजड़ी की अवैध कटाई पर विरोध:‘ट्री-हगर’ संस्था ने दी आंदोलन की चेतावनी, सोलर प्रोजेक्ट्स के नाम पर पेड़ काटने का आरोप
झुंझुनूं में खेजड़ी की अवैध कटाई पर विरोध:‘ट्री-हगर’ संस्था ने दी आंदोलन की चेतावनी, सोलर प्रोजेक्ट्स के नाम पर पेड़ काटने का आरोप
झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले में राज्य-वृक्ष खेजड़ी की अवैध कटाई को लेकर विरोध सामने आया है। टी हगर विकास संस्थान ने मुख्यमंत्री और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कटाई रोकने की मांग की है। संस्थान ने साफ किया है कि अगर पेड़ों की कटाई पर तुरंत रोक नहीं लगी, तो जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक आंदोलन किया जाएगा।
खेजड़ी कटाई को लेकर जताया विरोध
टी हगर विकास संस्थान ने आरोप लगाया कि झुंझुनूं जिले के कई इलाकों में खेजड़ी के हरे भरे पेड़ों की बड़े पैमाने पर अवैध कटाई की जा रही है। संस्था का कहना है कि यह कटाई बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के हो रही है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।
सोलर प्रोजेक्ट्स के नाम पर पेड़ काटने का आरोप
संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि कुछ सोलर ऊर्जा कंपनियां और असामाजिक तत्व विकास के नाम पर खेजड़ी के पेड़ों को काट रहे हैं। संस्था के अनुसार इस तरह की गतिविधियां पर्यावरण संतुलन को प्रभावित कर रही हैं और इससे स्थानीय किसानों की आजीविका पर भी असर पड़ रहा है।
मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
संस्था की ओर से मुख्यमंत्री और झुंझुनूं जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में खेजड़ी को राजस्थान का गौरव बताते हुए इसकी अवैध कटाई पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई है।
कटाई पर प्रतिबंध और कार्रवाई की मांग
संस्था ने मांग की है कि जिले में खेजड़ी की अवैध कटाई पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए। साथ ही बिना अनुमति पेड़ काटने वाली कंपनियों और लोगों के खिलाफ ट्री प्रोटेक्शन एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
प्रशासनिक निगरानी मजबूत करने की मांग
संस्था ने भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए तहसील और ग्राम स्तर पर प्रशासनिक निगरानी मजबूत करने की भी मांग की है, ताकि अवैध कटाई पर समय रहते कार्रवाई हो सके।
मांगें नहीं मानी तो आंदोलन का ऐलान
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो विरोध ज्ञापन तक सीमित नहीं रहेगा। झुंझुनूं के साथ साथ प्रदेश भर में आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीकानेर में संत समाज और स्थानीय लोग पहले से ही विरोध कर रहे हैं और अब झुंझुनूं को भी आंदोलन का केंद्र बनाया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033347

