[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में सड़क हादसा, एक की मौत:टीलावाली के पास बाइक फिसलने से हुआ था हादसा, एक घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में सड़क हादसा, एक की मौत:टीलावाली के पास बाइक फिसलने से हुआ था हादसा, एक घायल

खेतड़ी में सड़क हादसा, एक की मौत:टीलावाली के पास बाइक फिसलने से हुआ था हादसा, एक घायल

खेतड़ी : खेतड़ीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात हुए सड़क हादसे में घायल ओमप्रकाश (55) की जयपुर ले जाते समय मृत्यु हो गई। यह दुर्घटना टीलावाली-खरखड़ा सड़क पर बाइक फिसलने के कारण हुई थी। मृतक के बेटे राकेश कुमार (22) का उपचार अभी जारी है। जानकारी के मुताबिक, बांकोटी निवासी ओमप्रकाश बुधवार रात को अपने बेटे राकेश कुमार के साथ बाइक पर खरखड़ा की ओर जा रहे थे। टीलावाली के पास उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया था। खेतड़ी नगर पुलिस ने गुरुवार को परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सुपुर्द कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि खरखड़ा से चंवरा जाने वाली सड़क का निर्माण हाल ही में हुआ है। इस सड़क पर कई खतरनाक मोड़ हैं, जिसके चलते अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर संकेतक बोर्ड लगाने की मांग की है।

Related Articles