[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चेहरे की पहचान से अटेंडेंस आइडिया रहा प्रथम, एआई मॉडल पेपर को मिला दूसरा स्थान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चेहरे की पहचान से अटेंडेंस आइडिया रहा प्रथम, एआई मॉडल पेपर को मिला दूसरा स्थान

चेहरे की पहचान से अटेंडेंस आइडिया रहा प्रथम, एआई मॉडल पेपर को मिला दूसरा स्थान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर आयोजित स्टार्टअप बूट कैंप में विद्यार्थियों ने नवाचारों का प्रदर्शन किया। ज्यूरी के निर्णय के अनुसार आशीष और मयंक की टीम द्वारा संस्थान के प्रवेश द्वार पर कैमरे से चेहरे की पहचान कर स्वतः अटेंडेंस लगाने के स्टार्टअप आइडिया को प्रथम स्थान मिला।

वहीं तेजस की टीम द्वारा स्कूली विद्यार्थियों के लिए एआई आधारित प्रैक्टिस मॉडल पेपर से परीक्षा तैयारी के आइडिया को द्वितीय तथा हिमांशु की टीम द्वारा किसानों के लिए ऑनलाइन कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के आइडिया को तृतीय स्थान मिला।

बूट कैंप में राजकीय विद्यालयों के 39 तकनीकी प्रशिक्षित विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण, मेंटरशिप, प्रोटोटाइप विकास और बिजनेस मॉडलिंग के बाद विद्यार्थियों ने 20 स्टार्टअप टीमों का गठन किया। सभी स्टार्टअप का पंजीकरण राजस्थान सरकार के आई-स्टार्ट राजस्थान प्लेटफॉर्म पर कराया गया।

कार्यक्रम में सीडीईओ संतोष महर्षि, डीओआईटी जेडी नरेश कुमार, डीईओ प्रारंभिक ओमप्रकाश प्रजापत, सुरेश सारस्वत सहित अधिकारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles