उमराह के मुकद्दस सफ़र से वतन लौटे जायरीनों का हुआ गर्मजोशी से इस्तक़बाल
उमराह के मुकद्दस सफ़र से वतन लौटे जायरीनों का हुआ गर्मजोशी से इस्तक़बाल
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर
झुंझुनूं : मुस्लिम समाज के सबसे पाक और मुकद्दस धार्मिक स्थलों में शुमार सऊदी अरब स्थित मक्का व मदीना की 20 दिवसीय उमराह यात्रा पूर्ण कर लौटे जायरीनों का बुधवार शाम झुंझुनूं पहुंचने पर समाजजनों द्वारा गुलपोशी कर जोरदार स्वागत किया गया।
एडवोकेट अरशद कुरैशी के परिवार के तीन सदस्य उमराह की अदायगी कर स्वदेश लौटे, जिनके आगमन पर समाज के लोगों ने उन्हें उमराह की मुबारकबाद दी और दुआओं की कामना की।
इसी क्रम में अल कुरैश सोसाइटी के संरक्षक एवं पार्षद प्रतिनिधि महमूद कुरैशी, पार्षद हिना कौशर, सरोज, सुमन व मुमताज़ सैयद ने जायरीनों के निज निवास पर पहुंचकर माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर हाजी आमीन कुरैशी, पार्षद अदनान, पार्षद ज़ुबैर, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़, पूर्व छात्रसंघ महासचिव कय्यूम चौधरी, डॉ. हमाद परवेज, न्यूम कपूर, धोनी, फिरोज, सदाब, फैसल अगवान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने उमराह की कुबूलियत की दुआ की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2035265


