[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देवकीनंदन स्वामी बने स्वामी समाज समिति झुंझुनूं के युवा जिलाध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

देवकीनंदन स्वामी बने स्वामी समाज समिति झुंझुनूं के युवा जिलाध्यक्ष

देवकीनंदन स्वामी बने स्वामी समाज समिति झुंझुनूं के युवा जिलाध्यक्ष

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर

बिसाऊ : स्वामी समाज समिति झुंझुनूं की ओर से बुधवार को बिसाऊ कस्बे के देवकीनंदन स्वामी को युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उन्हें विधिवत नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया तथा माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में स्वामी समाज समिति बिसाऊ के सदस्यों ने देवकीनंदन स्वामी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान ओमप्रकाश स्वामी, पूर्ण मल, नरेंद्र, निरंजन दास, ताराचंद, प्रदीप, किशन, सुशील सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष देवकीनंदन स्वामी ने समाज को एकजुट रखते हुए सभी को साथ लेकर चलने का संकल्प व्यक्त किया। वहीं नरेंद्र स्वामी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया।

Related Articles