[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टुटी हुई नाली व सडक निर्माण के लिए पालिका ईओ को राम सैनी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

टुटी हुई नाली व सडक निर्माण के लिए पालिका ईओ को राम सैनी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा

टुटी हुई नाली व सडक निर्माण के लिए पालिका ईओ को राम सैनी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर

बिसाऊ : बुधवार को कस्बे के वार्ड नंबर 9 के युवा नेता राम सैनी के नेतृत्व में वार्ड के लोगों ने पालिका ईओ सिताराम कुमावत को ज्ञापन सौंपा व बताया की हमारे वार्ड में भंवरलाल प्रजापत के घर से मालासी मंदिर तक सडक पुरी तरहां क्षतिग्रस्त हो चुकी है। तथा उक्त सडक के पास ना ही नाली का निर्माण किया गया है। जिसके कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य बाईपास से लेकर गोविंदपुरा से आगे होकर सैनी भवन तक नाली क्षतिग्रस्त है। वार्ड के लोगों ने दोनों सडको व नालियों का निर्माण कार्य जल्दी करवाने की बात ईओ सिताराम कुमावत को कही। इस दौरान मनोहरलाल, मुकेश कुमार,दिनेश कुमार, बंटी, मदन,सुनिल, प्रभु दयाल,अशोक सैनी, राकेश सैनी,दिनदयाल,धिरज आदि उपस्थित रहे।

Related Articles