खंडेला में साइबर ठग के घर की कुर्की:ढोल-नगाड़ों के साथ की मुनादी, एक साल से फरार है आरोपी
खंडेला में साइबर ठग के घर की कुर्की:ढोल-नगाड़ों के साथ की मुनादी, एक साल से फरार है आरोपी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
खंडेला : उत्तर प्रदेश पुलिस ने साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। राजस्थान के सीकर जिले के खंडेला क्षेत्र में एक फरार साइबर ठग के घर कुर्की की गई। ये कार्रवाई गांव के लोगों के सामने मुनादी कराते हुए की गई। ये कार्रवाई साइबर थाना एटा (उत्तर प्रदेश) पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी कुलदीप सिंह निवासी पदमपुरा, थाना खंडेला, सीकर 12 दिसंबर 2024 से फरार है। उस पर साइबर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप हैं।
पुलिस ने न्यायालय से अनुमति प्राप्त करने के बाद आरोपी कुलदीप सिंह के घर पर कुर्की का आदेश चस्पा किया। गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराई गई, जिसमें सार्वजनिक रूप से घोषणा की गई कि यदि आरोपी जल्द पुलिस के सामने उपस्थित नहीं होता है, तो उसके खिलाफ और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में साइबर थाना एटा के पुलिस निरीक्षक राकेश सरोज और राघवेंद्र सिंह के साथ खंडेला थाना पुलिस की टीम मौजूद रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुलदीप सिंह और उसके साथी अजय बैरवा, निवासी ग्राम कुंजेला, थाना नादौती, जिला करौली, ने मिलकर लगभग 2 लाख 30 हजार 828 रुपए की साइबर ठगी की थी। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराध के मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों की संपत्तियों पर कुर्की कर उन्हें कानून के दायरे में लाने की कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी से संबंधित किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या लेन-देन की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2032974


