फतेहपुर में कार की टक्कर से बिजली पोल टूटा:10 घंटे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति, एक दर्जन कर्मचारियों ने पोल बदला
फतेहपुर में कार की टक्कर से बिजली पोल टूटा:10 घंटे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति, एक दर्जन कर्मचारियों ने पोल बदला
फतेहपुर : फतेहपुर के रामगढ़ कस्बे में बिसाऊ रोड पर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया। इस घटना के कारण क्षेत्र में करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। ये घटना मंगलवार रात करीब एक बजे हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा टूटकर नीचे लटक गया, जिससे तेज धमाके की आवाज सुनाई दी।
घटना की सूचना तत्काल बिजली विभाग को दी गई, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बिजली विभाग के विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि क्षतिग्रस्त खंभे को बदलने का काम तुरंत शुरू किया गया। विभाग और ठेकेदार के लगभग एक दर्जन कर्मचारियों ने मिलकर क्षतिग्रस्त खंभे को बदला और लाइन को ठीक किया। इस मरम्मत कार्य के दौरान पूरे क्षेत्र में लगभग 10 घंटे तक बिजली की सप्लाई बाधित रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2032973


