अनोखू गांव में हनुमंत कथा का भव्य शुभारंभ
अनिकेत शास्त्री बोले— जो गौमाता को राष्ट्रमाता बनाए, वही असली हिंदू नेता
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
धोद : धोद उपखंड के अनोखू गांव स्थित सुल्तान सिंह भौम्यासा महाराज मंदिर में आज 5 दिवसीय हनुमंत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ से पूर्व गांव में विशाल और आकर्षक कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कलश यात्रा में 21 डीजे, 21 घोड़ी, 11 ऊंट, बग्गियां तथा बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर ठाकुर महाराज मंदिर से अनोखू धाम तक यात्रा निकाली। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
संतों का मिला सानिध्य
कलश यात्रा में लोहार्गल धाम से अवधेशाचार्य महाराज, शिवराज जती महाराज, योगी दास महाराज गोल्याना सहित अनेक संतों का सानिध्य प्राप्त हुआ। मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया, श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया तथा मंदिर कमेटी की ओर से अतिथियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
हनुमंत कथा व दिव्य दरबार का आयोजन
प्रसिद्ध कथा वाचक बृज बिहारी सरकार अनिकेत शास्त्री ने हनुमंत कथा का शुभारंभ किया। उन्होंने भगवान हनुमान के बल, बुद्धि और भक्ति का विस्तार से वर्णन किया। कथा के साथ दिव्य दरबार का आयोजन भी किया गया, जिसमें उन्होंने कागज पर भक्तों की समस्याएं लिखकर उनके समाधान बताए।
5 फरवरी तक चलेगी कथा
मीडिया से बातचीत में अनिकेत शास्त्री ने बताया कि यह हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार 5 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से संत व श्रद्धालु अनोखू धाम पहुंचेंगे।
27 अप्रैल को होगा ‘गौसम्मान आह्वान’ अभियान
अनिकेत शास्त्री ने बताया कि 27 अप्रैल को देश की करीब 5 हजार तहसीलों में संत समाज के सानिध्य में गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने और गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर ‘गौसम्मान आह्वान अभियान’ के तहत ज्ञापन सौंपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन ज्ञापनों से सरकार के हिंदूवादी चेहरे की वास्तविकता सामने आएगी।
नेताओं पर साधा निशाना
अनिकेत शास्त्री ने कहा कि अब तक कोई भी सच्चा हिंदूवादी नेता सामने नहीं आया है। नेताओं की राजनीति केवल वोटों तक सीमित रह गई है। उन्होंने कहा कि जो नेता वास्तव में हिंदूवादी होगा, वही संत समाज के पत्रों का सम्मान करेगा और गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करेगा।
कई गणमान्य रहे मौजूद
सुल्तान सिंह राठौड़ भौम्यासा महाराज मंदिर अनोखू धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व उप जिला प्रमुख शोभ सिंह अनोखू, पृथ्वी सिंह, रणवीर सिंह, कल्याण सिंह, माल सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2032974


