भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी देवदर्शन यात्रा पर सीकर पहुंचे
जगह-जगह भव्य स्वागत, जेसीबी से पुष्पवर्षा और तलवार भेंट
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : राजस्थान भाजपा के प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी शुक्रवार को देवदर्शन यात्रा के तहत सीकर पहुंचे। सीकर जिले की सरगोठ सीमा से सालासर तक भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सैनी समाज के लोगों ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया। खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दर्शन के बाद भूपेंद्र सैनी जैसे ही सीकर पहुंचे, जिले में करीब दो दर्जन से अधिक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
जेसीबी से पुष्पवर्षा, तलवार भेंट
सीकर शहर के बजरंग कांटा पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वदेश शर्मा के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने करीब आधा दर्जन जेसीबी मशीनों से पुष्पवर्षा कर प्रदेश महामंत्री का स्वागत किया। इस दौरान उन्हें तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद भूपेंद्र सैनी काफिले के साथ सैनी धर्मशाला पहुंचे, जहां सैनी समाज संस्थान की ओर से 51 किलो की विशाल माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के बाद वे सालासर बालाजी के लिए रवाना हुए, जहां मार्ग में कई स्थानों पर उनका स्वागत हुआ।

भजनलाल सरकार के कामों से मजबूत हुआ राजस्थान : सैनी
मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने कहा कि उन्होंने खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दर्शन कर भोग लगाया और अब सालासर बालाजी के दर्शन के लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीकर में युवाओं, बुजुर्गों, मातृशक्ति और भाजपा कार्यकर्ताओं से मिला स्नेह व आशीर्वाद उत्साहवर्धक है।
भूपेंद्र सैनी ने कहा कि भजनलाल शर्मा सरकार ने राजस्थान में युवाओं को एक लाख से अधिक नौकरियां दी हैं, जिसका सकारात्मक असर आज साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर मजबूत हो रहा है।
उन्होंने कहा कि संगठन प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में भाजपा पंचायती राज और शहरी निकाय चुनावों में सभी को साथ लेकर चलेगी और भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने दावा किया कि पुनः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2032973


