राष्ट्रीय जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का गुढ़ागौड़जी में भव्य स्वागत
जयपुर जाते समय प्रथम बार आगमन पर पदाधिकारियों ने किया सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मुकेश सिंह
गुढ़ागौड़जी : राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सिंह ओला के गुढ़ागौड़जी क्षेत्र में प्रथम बार आगमन पर महासभा के पदाधिकारियों और ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंचायत समिति जयपुर की ओर जा रहे थे, इसी दौरान उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के प्रदेशाध्यक्ष के.एल. ओला, महिला उपाध्यक्ष विनोद चौधरी (प्रधान, सादुलपुर), प्रदेश सचिव नरेश लाम्बा, युवा जिलाध्यक्ष आनंद, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मूलचंद खरिंटा सहित अन्य पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया।
बावनी में हुआ स्वागत समारोह
जिलाध्यक्ष कुलदीप ओला के पैतृक गांव बावनी में आयोजित स्वागत समारोह में महासभा के पदाधिकारियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य अतिथियों का अभिनंदन किया।
इस दौरान गुढ़ागौड़जी तहसील अध्यक्ष जगमाल, उपाध्यक्ष महेंद्र लोचिब, उदयपुरवाटी अध्यक्ष सहिराम औलखा, नवलगढ़ से सहीराम गढ़वाल, सदस्य रोहिताश जीतरवाल, हरिसिंह ओला, मूलचंद, शिशपाल, महावीर, राकेश, फूलचंद, चंद्र सिंह, कुरड़ा राम, राजेंद्र, अमीचंद, सुरेश, हवासिंह, महेशदान, विद्याधर, दिनेश, नेमीचंद ओला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महासभा के उद्देश्यों और समाजहित के मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033181


