भालेरी में जलभराव को लेकर चक्का जाम, एक माह में समाधान का अल्टीमेटम
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी एवं शहीद भगत सिंह के नेतृत्व में हुआ जनआंदोलन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चुरू : भालेरी ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्टेट हाईवे–69 पर लंबे समय से बनी जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश उस समय खुलकर सामने आया, जब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के नेतृत्व में प्रस्तावित सड़क चक्का जाम की घोषणा की गई। जनदबाव बढ़ता देख प्रशासन को मौके पर पहुँचना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार स्वयं मौके पर पहुँचे, जहां प्रशासन, सड़क निर्माण कंपनी, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं संगठनों के बीच करीब दो दौर की गहन वार्ता हुई।

वार्ता के बाद संबंधित सड़क निर्माण कंपनी द्वारा एक माह के भीतर स्थायी समाधान कराने का ठोस आश्वासन दिया गया, जिसके पश्चात आपसी सहमति से चक्का जाम स्थगित किया गया।दो दौर की वार्ता में बना समझौता समझौता वार्ता में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से दिनेश बंबू, शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच से संयोजक राजेश चौधरी,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी, संगठन से जुड़े रोहतास, श्यामपुर, किशोर, प्रशासन की ओर से तहसीलदार बजरंग सिंह/हनुमान सिंह सड़क निर्माण कंपनी से प्रतिनिधि एम.एल. वर्मा, ग्राम पंचायत से सरपंच राजेश कसवा,सामाजिक कार्यकर्ता जावेद, सफीक खान, भाटी, सलीम जावेद, असलम भाटी, आसिफ खोखर, शोएब अलीम, फारूक होकर, अकरम साबिर, सीआरबी आरीफ, बालम अशरफ, साबिर खलील सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। वहीं मौके पर मौजूद तहसीलदार ने सड़क निर्माण कंपनी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि जलभराव की समस्या का शीघ्र समाधान करना कंपनी की नैतिक एवं प्रशासनिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033182


